---Advertisement---

Weather Update: Delhi-NCR में खूब बरसेंगे बादल, उत्तराखंड, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: मौसम के तेवर इन दिनों अलग ही देखने को मिल रहे हैं। देश के कई राज्यों में इसके वजह से भारी तबाही भी मची है तो वहीं कुछ ऐसे भी हिस्से भी हैं जो बारिश की बूंद को तरस रहे हैं। ऐसे हा मौसम आज दिल्ली में भी देखने को मिला।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2023 6:00 पूर्वाह्न

weather update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम के तेवर इन दिनों अलग ही देखने को मिल रहे हैं। देश के कई राज्यों में इसके वजह से भारी तबाही भी मची है तो वहीं कुछ ऐसे भी हिस्से भी हैं जो बारिश की बूंद को तरस रहे हैं। ऐसे हा मौसम आज दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली समेत NCR के क्षेत्रों में आज बारिश देखने को मिली। हालाकि इसके अनुमान पहले से ही लगाए जा रहे थे कि राज्य को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग की माने पहाड़ी राज्य और देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड में 25 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने चमोली, नैनीताल और हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं इसके कई हिस्से पहले से ही बाढ़ और भूस्खलन जैसी त्रासदी को झेल रहे हैं। यहां भारी बारिश के कारण राज्य के कई रास्तें भी समय-समय पर बंद होते रहे हैं। वहीं इसके अतिरिक्त दिल्ली, हिमांचल प्रदेश और राजस्थान के भी कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।

नहीं कम हो रही हिमांचल की मुश्किलें

इस वर्ष भारी बारिश के कारण हिमांचल प्रदेश को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। बता दें कि राज्य में भारी बारिश के कारण ही कई पुल टूट गए, भूस्खलन के कारण रास्तें बन्द पड़े हैं और ढेर सारे स्थानों से सम्पर्क टूटने की खबर है। विभाग ने हिमांचल के लिए भी अलर्ट जारी किया है। खबरों की माने आगामी दो दिनों तक राज्य को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने पहले ही राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए हैं।

यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। खबरों की माने तो 26 और 27 जुलाई को पूर्वीय व पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। वहीं आशंका है कि पंजाब और हरियाणा भी भारी बारिश का सामना कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026