---Advertisement---

E20 पेट्रोल में आ रही परेशानी को लेकर CM Bhagwant Mann ने आवाज उठाने के लिए किया प्रोत्साहित, जानिए क्या कहा

CM Bhagwant Mann: E20 ईंधन को लेकर बात करते हुए आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपनी किस तरह से नजरिया लोगों के साथ शेयर करते हुए दिखे हैं। इस दौरान उन्होंने क्या कहा है जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2026 2:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश में फिलहाल E20 ईंधन को लेकर लगातार विवाद जारी है। इसे लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इसमें गड़बड़ी को लेकर बात की जा रही है। वहीं इस सबके बीच अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इसके खिलाफ वह किस तरह से लोगों के लिए मदद में सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दो पक्की की मांग को लेकर भी बात करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं आखिर पोस्ट में सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है।

केंद्र सरकार से मांग को लेकर क्या बोले सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो के जरिए लोगों को संदेश दिया है और इसके साथ ही लिखा कि “मोटरसाइकिल से लेकर दूसरी गाड़ियों तक, आज हर कोई E20 पेट्रोल की वजह से गाड़ियों के बंद होने के संकट से जूझ रहा है। इस अंधी लूट के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर दो पक्की मांगें की हैं: पहली, जनता को शुद्ध पेट्रोल और E20 में से चुनने का हक मिले, और दूसरी, E20 के रेट तुरंत कम किए जाएं।”

E20 पेट्रोल को लेकर किस तरह CM Bhagwant Mann ने उठाई आवाज

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “केंद्र तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए आपके हर वोट की ज़रूरत है। मैंने इस लूट के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटीशन साइन की है, आप भी तुरंत बायो में दिए गए लिंक stopE20petrol.com पर जाकर अपनी आवाज़ उठा सकते हैं।” इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने उन सभी लोगों को अपना साथ दिया है जो E20 की परेशानी से जूझ रहे हैं।

जाहिर तौर पर E20 की वजह से कभी गाड़ी के पार्ट्स डैमेज होने तो कभी गाड़ी बंद होने की जानकारी सामने आ रही है। इस पर सीएम मान ने प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार से मदद की मांग की है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

 UP News

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026