---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से आई भीषण तबाही के बाद पंजाब सरकार के मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही है हर संभव मदद; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: कुछ दिन पहले पंजाब में आई बाढ़ से भयंकर तबाही मची थी, जिससे 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 2, 2025 3:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: कुछ दिन पहले पंजाब में आई बाढ़ से भयंकर तबाही मची थी, जिससे 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे। हालांकि सीएम भगवंत मान सरकार और उनके मंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। हालांकि धीरे-धीरे पंजाब में लोगों का जीवन पटरियों पर वापस लौट रहा है। वहीं सीएम मान सरकार और उनके मंत्री किसानों की मदद में लगे हुए है, ताकि किसान वापस से अपने खेत में किसान अनाज उगाना शुरू कर दें। साथ ही सरकार की तरफ से फ्री में किसानों की बीज उपलब्ध कराई जा रही है। चलिए आपको बताते है। इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

धान की खरीद के लिए CM Bhagwant Mann सरकार ने कसी कमर

धान की खरीद को लेकर पंजाब सरकार ने सभी पुख्ता इंतजाम कर रहे है। ताकि खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “मान सरकार ने धान की खरीद के लिए मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है और कैबिनेट मंत्री LC_Kataruchak ने धारीवाल मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरकार फसलों की खरीद सुनिश्चित कर रही है और 24 घंटे के भीतर भुगतान की गारंटी दे रही है”।

किसानों की जमीन की जा रही है समतल

बता दें कि बाढ़ से बड़ी संख्या में किसानों के खेते पूरी तरह से तबाह हो गए है। वहीं अब पंजाब सरकार के मंत्री इन खेतों को समतल कराने में लगे हुए है, ताकि किसान दुबारा अपने खेतों में खेती कर सके। वहीं लोधी के बाऊपुर मंड क्षेत्र में अस्थाई बाँध का काम आप सांसद SantSeechewal63 के नेतृत्व में युद्धस्तर पर जारी है।

इसके साथ ही, किसानों की ज़मीनों को समतल करके उन्हें फिर से खेती योग्य बनाने का काम भी लगातार जारी है और संत सीचेवाल ने सभी पंजाबियों और ख़ासकर युवाओं से इस सेवा में योगदान देने की अपील की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026