CM Bhagwant Mann: युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका सीधा असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच CM Bhagwant Mann सरकार 5 सितंबर से बठिंडा में ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब’ का चौथा सीज़न शुरू कर रही है।
इस बार 10 लाख से ज़्यादा खिलाड़ियों के मैदान में उतरने की उम्मीद है और इसका ग्रैंड फ़िनाले 29 नवंबर को पटियाला में होगा। पहली बार, खेलों के लिए ₹1,794 करोड़ का बड़ा बजट रखा गया है। गांवों में 3,148 खेल के मैदान और 6,000 जिम तैयार करने के साथ-साथ स्पोर्ट्स मेडिसिन पर भी खास काम किया जा रहा है।
खेडां वतन पंजाब दीयां को लेकर CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी
मीडिया से बातचीत क दौरान CM Bhagwant Mann ने कहा कि“आज ‘खेड़न वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न शुरू होने जा रहा है। मैं इस बारे में आपके साथ कुछ जानकारी और विवरण साझा करना चाहता हूँ। ‘खेड़न वतन पंजाब दियां’ की शुरुआत 2022 में हुई थी।
VIDEO | Chandigarh: During a press conference, Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) says, “Today, the fourth season of ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ is about to begin. I wanted to share some details and information with you regarding this. ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ was… pic.twitter.com/dBaz3w9Gl0
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
इसका पहला सीज़न 2022 में आयोजित किया गया था, जिसमें अलग-अलग आयु वर्गों के 3.5 लाख से ज़्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों को 6.88 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। दूसरा सीज़न 2023 में आयोजित हुआ, जिसमें 4 लाख से ज़्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया और 8.87 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।”
खिलाड़ियों को मिलेगा लाखों का इनाम
CM Bhagwant Mann ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि “तीसरा सीज़न 2024 में हुआ था, जिसमें 4.35 लाख से ज़्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 9.76 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। 2025 का सीज़न नहीं हो पाया क्योंकि उस समय पंजाब में ज़बरदस्त बाढ़ आई हुई थी, जिसकी वजह से इसे टालना पड़ा।
VIDEO | Chandigarh: During a press conference, Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) says, “Today, the fourth season of ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ is about to begin. I wanted to share some details and information with you regarding this. ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ was… pic.twitter.com/dBaz3w9Gl0
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
इस बार मशाल मार्च चल रहा है, जिसमें मशाल अलग-अलग ज़िलों में जा रही है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त को हुई थी। इस बार ओपनिंग सेरेमनी 5 सितंबर को बठिंडा में होगी। खेल 5 सितंबर से शुरू होंगे और 29 नवंबर तक चलेंगे। क्लोजिंग सेरेमनी पटियाला में होगी”।







