---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 530 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 1:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। बीते कुछ सालों में CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अभियान चलाए जा रहे है। सबसे खास बात है कि राज्य में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

पुलिस द्वारा हर रोज बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। नशे की बात करें तो हर रोज ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 537 रेड की गईं। 295 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

 

5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 7 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 61,877 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann सरकार का सख्त रुख

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस को सक्रिय कार्रवाई के निर्देश देती रही है। सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि राज्य में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई का फोकस केवल छोटे स्तर के अपराधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क की पहचान करने पर भी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026