---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ड्रग में लिप्त 16 लोगों को दिया जीवनदान, जानें कैसे तस्करों की पुलिस ने तोड़ दी कमर

CM Bhagwant Mann: सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स का नामोनिशान खत्म हो जाए। इसके लिए लगातार कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं आखिर पुलिस को किस तरह से सफलता मिली है और पूरी करवाई क्या रही।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2026 1:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। स्कूल में शिक्षा हो या फिर खेल कूद के लिए मैदान हर संभव सीएम मान राज्य के युवाओं के साथ खड़े नजर आ रहे हैं ताकि ड्रग्स जैसी खतरनाक चीजों से उन्हें दूर रखा जा सके। ड्रग तस्करों पर कार्रवाई करते हुए हर दिन पंजाब पुलिस की तरफ से एक्शन लिया जा रहा है। यह कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

हर दिन पंजाब पुलिस ड्रग तस्करों पर कर रही वार

वहीं युद्ध नासियन विरोध के 553वें दिन ANTF पंजाब के साथ मिलकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा और उन्हें बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट में पंजाब पुलिस ने बताया कि ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए 76 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में नशीली पदार्थ की बरामदगी की गई है। वहीं इसके साथ ही ड्रग्स से बेचे गए पैसे को भी बरामद किया गया है। यह कहीं ना कहीं लगभग 2 साल के मुहिम को दिखाने के लिए काफी है।

देखें CM Bhagwant Mann की वजह से कैसे ड्रग तस्करों पर हो रही कार्रवाई

सीएम भगवंत मान के निर्देश पर किए गए इस ऑपरेशन को लेकर पंजाब पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि “ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 76 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 967 ग्राम हेरोइन, 300 ग्राम अफीम, 7361 नशीली गोलियां और 2650 ड्रग मनी बरामद की। इसके अलावा, 16 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मनाया गया।

जाहिर तौर पर पंजाब सरकार की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स का नामोनिशान राज्य से खत्म हो सके इसके लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026