---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने पंजाब के किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, दी ये खुशखबरी

CM Bhagwant Mann ने आज पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 30, 2023 2:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बोई जाने वाली फसलों का जिक्र किया। उन्होंने जनता को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में पंजाब में एक टीम का गठन किया गया है। यह कमेटी प्रदेश के किसानों से बात करेगी।

मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी का गठन

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जनता को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी पहले पूरा अध्ययन करेगी। इसके बाद अलग-अलग जिलों में जाकर प्रदेश के किसानों से बात करेगी। मान ने कहा कि किसानों से बात करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ये रिपोर्ट फसल पर आधारित होगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Diwas 2023: 74 साल का हुआ ‘रंगीलो’ राजस्थान, PM-CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई

कम लागत और ज्यादा मुनाफा का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसान धान के अलावा और कौन सी फसल लगा सकते हैं, जिसमें कम पानी लगता हो। साथ ही जिससे किसानों को लागत कम लगे और मुनाफा ज्यादा हो, इसको ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब की भूमि बहुत ही उपजाऊ है। प्रदेश में विभिन्न प्रकार की फसलों को बोया गया था। लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ धान की फसल पर रह जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई समस्याओं का भी समाधान करना पड़ता है। इसमें प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी होती हैं।

सीएम मान ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ली बैठक

वहीं, इससे पहले बुधवार को सीएम भगवंत मान ने खाद्य और नागरिकता आपूर्ति विभाग की एक बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने पंजाब में गेहूं की खरीद के लिए RBI की ओर से सीसीएल के लिए 29 हजार करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी। इसके बाद अधिकारियों को किसानों को एक-एक दाने की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

https://twitter.com/CMOPb/status/1641097846761074688?s=20

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026