---Advertisement---

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा ऐलान, गांवों में लगाए जाएंगे 3 लाख सोलर लाइटें, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2026 4:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास हर क्षेत्र में राज्यवासियों को फायदा पहुंच रहा है।

इसी बीच पंजाब सरकार ने अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। सीएम मान सरकार का यह पैसला सराहनीय माना जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पंजाब के गांव होंगे जगमग

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “गाँवों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब भर में ₹470 करोड़ की लागत से 3 लाख सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। सबसे पहले सार्वजनिक जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी, और उसके बाद ज़्यादा आबादी वाले इलाकों में लाइटें लगाई जाएंगी।

आज से पंजाब के गाँवों में 3 लाख सोलर लाइटें लगाने का पहला चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण में, 2,617 गाँवों में 50,870 लाइटें लगाई जाएंगी। यह काम 4 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। PEDA ऑफिस में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा”।

13000 से अधिक गांवों में लगाई जाएंगी सोलर लाइटें

अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब के गाँव सोलर लाइट से रोशन होंगे! पंजाब के 13,500 गाँवों में 3 लाख सोलर लाइटें लगाई जाएँगी। 470 करोड़ का प्रोजेक्ट; 5 साल तक रखरखाव की ज़िम्मेदारी भी कंपनी की होगी। पंचायतों को अब 70% के बजाय सिर्फ़ 30% खर्च उठाना होगा।

गौरतलब है कि पंजाब राज्य के लोगों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। इसके अलावा इस सोलर लाइट से आवाजाही आसान हो जाएगी और बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026