---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना गरीबों के लिए बना जीवनदान, लाखों लोगों को मिल रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से सेहत कार्ड योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से लाखों लाभार्थियों ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2026 4:29 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2026 6:43 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से सेहत कार्ड योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से लाखों लाभार्थियों को महंगे इलाज का आर्थिक बोझ उठाए बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिली है।

क्या है मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना?

मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना का उद्देश्य राज्य के पात्र नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज कराया जा सकता है। योजना के अंतर्गत कई गंभीर बीमारियों, सर्जरी और अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को शामिल किया गया है, जिससे मरीजों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पात्र लाभार्थियों को हर वर्ष 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। इससे हृदय रोग, कैंसर, किडनी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है। सरकार का दावा है कि योजना लागू होने के बाद बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया है और कई परिवारों को लाखों रुपये के इलाज का खर्च वहन नहीं करना पड़ा। यह कहना गलत नहीं होगा कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। जिसका  असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

सीएम मान सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना के जरिए लाखों नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा चुका है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समय पर इलाज मिलने में मदद मिली है और कई मरीजों का जीवन बचाने में भी यह योजना महत्वपूर्ण साबित हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026