---Advertisement---

‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के तहत बांटे गए 6 गांवों को 34.50 लाख के चेक, जानिए CM Bhagwant Mann का क्या है मकसद

CM Bhagwant Mann: रंगला पंजाब स्कीम के तहत विकास को नई गति देते हुए आखिर पंजाब में गांव में किस कदर काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए आप पंजाब ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 5:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: किसी भी राज्य का विकास तभी संभव हो सकता है जब वहां की गांव पर भी खास ध्यान दिया जाए और ऐसा करने कभी भी पंजाब सरकार पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच अब कैबिनेट मिनिस्टर ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान गांव के लोगों से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि रंगला पंजाब विकास स्कीम के तहत चेक भी बांटे गए हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए आप पंजाब ने दी हैं। यह जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की तरफ से गांव के विकास को लेकर किए गए काम को दिखाने के लिए काफी है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के तहत CM Bhagwant Mann का गांव को लेकर भागीदारी

आप पंजाब ने इस दौरान कई झलकियों को शेयर किया है जिसके साथ ही लिखा, “कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान गाजी वडवान और वासाऊ वडवान गांवों के लोगों से मुलाकात की और उनसे मान सरकार के कामों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के तहत अपने हलके के छह गांवों को 34.50 लाख के चेक बांटे।” इन विकास कामों में गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी काम शामिल हैं। वहीं गांवों को 34 लाख से ज्यादा के चेक देकर विकास कामों को मजबूती देने में सीएम भगवंत मान ने अपनी भागीदारी निभाई है।

कैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए पंजाब की जनता के साथ खड़े हैं सीएम मान

जाहिर तौर पर इससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा और किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रयास जारी है। गांव में खेल का मैदान हो या फिर सरकारी स्कूल हर एक बुनियादी जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। गांव को जरूरत के समय सभी चीज मुहैया हो सके इसके लिए अलग-अलग महिम समय समय पर दिया जा रहा है। ऐसे में भगवंत मान की तरफ से जमीनी स्तर पर रंगला पंजाब स्कीम को देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Haryana News

जुलाई 20, 2026

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026