---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने आधी रात पंजाब पुलिस को किया फोन और दिया निर्देश- ‘गोली मत चलाना…’ जानें पूरा माजरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस अधिकारियों को आधी रात फोन किया था। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा था गोली मत चलाना।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 25, 2023 3:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था। मान ने टॉप पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि गुरुद्वारे की पवित्रता बनी रहे और गोलियां नहीं चलाई जाएं। साथ ही यह भी आदेश दिया था कि गोलियां नहीं चलेंगी और पुलिस गुरुद्वारे परिसर में भीतर भी नहीं जाएगी।

आईजी सुख चैन गिल ने किया था बड़ा खुलासा

गौर हो कि पंजाब पुलिस ने रविवार को वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आईजी सुख चैन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमृतपाल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रोडे गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद रविवार सुबह अमृतपाल गुरुद्वारे से बाहर आया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस का एक भी जवान गुरुद्वारे के अंदर नहीं गया था।

सीएम मान ने की थी पंजाब पुलिस की तारीफ

गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने पंजाब पुलिस और पंजाब की जनता को धन्यवाद कहा था। साथ ही पंजाब पुलिस की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि- ‘साहिब ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया।’

आप सरकार लगातार सुरक्षा के लिए काम कर रही है

सीएम मान ने कहा था कि- ‘मेरे पास शनिवार को ही सूचना आ गई थी। इसके बाद मैं पूरी रात नहीं सोया था। साथ ही पुलिस अधिकारियों से पल-पल का अपडेट लेता रहा। इसके बाद बिना एक भी गोली चलाए अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा था कि पंजाब की आप सरकार जनता की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें: CM Mann Praises Punjabis: सीएम मान बोले- ‘शांति बनाए रखने के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026