---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 239 दिन पूरे, 300 से अधिक अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2026 2:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर पूर्ण रूप से देखने को मिल रहा है। राज्य में अपराध और नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। हर रोज बड़ी संख्या में पुलिस की तरफ से ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं अगर नशे की बात करें तो अभी तक 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बार्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 570 रेड की गईं। 303 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

13 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 3 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 71,257 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

नशे को लेकर भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अगर नशे की बात करें तो राज्य में काफी कमी देखी जा रही है। बता दें की जारी अभियान के 564 दिन पूरे हो चुके है। वहीं अभी तक 77 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंज कसा जा चुका है और ये कार्रवाई लगातार जारी है।

बता दें कि पंजाब पुलिस हर रोज बड़ी संख्या में ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026

Delhi Viral Video 

सितम्बर 18, 2026

Rahul Gandhi

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026