CM Bhagwant Mann: पंजाब में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर 41 हजार से अधिक अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस व्यापक अभियान का मकसद संगठित अपराध, नशा तस्करी, गैंगस्टर नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में अपराध के खिलाफ काफी कमी देखी जा रही है। वहीं पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 569 रेड की गईं। 381 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 7 हथियार बरामद किए गए।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟓𝟖 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 569 raids conducted
✔️ 381… pic.twitter.com/ECu5xMJ0DW— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 28, 2026
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 41,065 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है।
राज्यभर में चला विशेष अभियान
पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाते हुए हजारों संदिग्धों की जांच की। इस दौरान कई वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फरार अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की भी सघन जांच की। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान अपराध से जुड़े मामलों में संलिप्त 41 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
कई स्थानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पंजाब पुलिस ने इस अभियान के दौरान गैंगस्टर नेटवर्क, नशा तस्करों और संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों को मुख्य निशाने पर रखा।






