---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ऊर्जा के उपभोक्ता से ऊर्जा के उत्पादक बनने तक, उत्तर प्रदेश ने सोलर क्रांति में हासिल किया नया कीर्तिमान, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश केवल बिजली की खपत करने वाला राज्य नहीं,तेजी से आगे बढ़ता हुआ एक प्रमुख ऊर्जा उत्पादक राज्य बनता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2026 2:40 अपराह्न

cm yogi adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश अब केवल बिजली की खपत करने वाला राज्य नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता हुआ एक प्रमुख ऊर्जा उत्पादक राज्य बनता जा रहा है। CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं।

इन प्रयासों का परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश सोलर ऊर्जा उत्पादन, रूफटॉप सोलर परियोजनाओं और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर योजना चलाई जा रही है। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने इस मामले में जानकारी दी है।

सोलर क्रांति के श्रेत्र में यूपी सरकार का बड़ा कीर्तिमान

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ऊर्जा के उपभोक्ता से ऊर्जा के उत्पादक बनने तक, उत्तर प्रदेश भारत की सोलर क्रांति में सबसे आगे है। PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत 6.2 लाख से ज़्यादा रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के साथ, यह राज्य साफ़-सुथरी ऊर्जा अपनाने में देश में अग्रणी बनकर उभरा है।

यह इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व टिकाऊ विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर

प्रदेश सरकार का लक्ष्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम कर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसी दिशा में बड़े पैमाने पर सोलर पार्क, रूफटॉप सोलर प्लांट और कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के कारण लाखों उपभोक्ता अब केवल बिजली का उपयोग ही नहीं कर रहे, बल्कि अपने घरों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के साथ राज्य सरकार की पहल ने भी सोलर मिशन को नई गति दी है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026