टैक्स चोरी को लेकर CM Bhagwant Mann का महत्वपूर्ण कदम, पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों से की ये खास पेशकश, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है। जिसका असर भी दिख रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है, ताकि टैक्स चोरी की समस्या को पूरी तरह से बंद किया है। पंजाब सरकार ने टैक्स चोरी पर लगाम लगाने और राजस्व संग्रह को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साफ संदेश दिया है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस जानकारी खुद हरपाल सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में जीएसटी विभाग की विशेष कार्रवाई के दौरान करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

टैक्स चोरी पर क्या बोले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

आप पंजाब ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “मान सरकार ने कर चोरी पर शिकंजा कसा, राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार! पिछली सरकारों के दौरान व्याप्त कर चोरी की समस्या को समाप्त करने के लिए, मान सरकार द्वारा नियुक्त टीमों ने लोह गढ़ मंडी, गोविंदगढ़ और खन्ना क्षेत्रों में 200 से अधिक वाहनों से फर्जी बिलों पर खरीदे और बेचे गए 7 करोड़ रुपये मूल्य के सामान जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई के तहत कुल 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और सभी व्यापारियों और उद्योगपतियों से आग्रह किया जाता है कि वे कर चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और अपने देय करों का भुगतान करके पंजाब और देश के विकास में योगदान दें”।

पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों से की खास अपील

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरपाल सिंह सीमा ने कहा कि “सभी व्यापारियों और उद्योगपतियों से आग्रह किया जाता है कि वे कर चोरी जैसी अवैध गतिविधि में शामिल न हों और अपने देय करों का भुगतान करके पंजाब और देश के विकास में योगदान दें”।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में जीएसटी कलेक्शन मामले में भी पंजाब सरकार लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं अब सरकार टैक्स चोरी को लेकर काफी ज्यादा सख्त हो चुकी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

 

 

 

Exit mobile version