आर्थिक बदलाव के साथ निवेश के अवसर बनेंगे गेमचेंजर! स्वीडेन में PM Modi की उद्योगपतियों से मुलाकात, वैश्विक तनाव के बीच आई खुशखबरी

PM Modi Sweden Visit: वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी स्वीडन दौरे पर पहुंचे जहां मेजबान देश के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस दौरान स्थानीय उद्योगपतियों से मुलाकात कर भारत में अपार संभावनाओं की ओर रेखांकित किया है।

PM Modi Sweden Visit

Picture Credit: गूगल (पीएम मोदी - सांकेतिक तस्वीर)

PM Modi Sweden Visit: वैश्विक स्तर पर पसरे तनाव के बीच पीएम मोदी यूरोप दौरे पर हैं। इस दौरान वे स्वीडन पहुंचे जहां मेजबान देश के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी स्वीडन विजिट के दौरान रविवार को स्थानीय उद्योगपतियों और कई कंपनियों के चीफ से भी मिले।

इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे आर्थिक बदलावों और निवेश के बढ़ते अवसरों को रेखांकित किया।ये पहलु आने वाले समय में गेमचेंजर साबित हो सकता है। वैश्विक तनाव के बीच यदि भारत में स्वीडन की ओर से निवेश आता है, तो ये खुशखबरी होगी।

स्वीडन में PM Modi की उद्योगपतियों से खास मुलाकात!

गत रविवार को पीएम मोदी स्वीडन में मेजबान देश के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन से मिले। इस दौरान दोनों देश के नेताओं ने भारत-स्वीडन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को अपनाने, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा हुई।

स्वीडन दौरे पर ही पीएम मोदी ने चुनिंदा स्वीडिश उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे आर्थिक बदलावों और निवेश के बढ़ते अवसरों को भी रेखांकित किया जिसके कई मायने बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे भारत में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी जो देश के लिए खुशखबरी है।

वैश्विक तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर! 

दुनिया में जहां एक ओर हलचल सी मची है। वहीं यूरोप से भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दुनिया के तमाम देशों में अमेरिका-ईरान जंग के कारण कच्चे तेल व ऊर्जा के अन्य तमाम स्रोतों की आपूर्ति बाधित है। इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता नजर आ रहा है।

इसी बीच पीएम मोदी स्वीडन विजिट पर निवेशकों व उद्योगपतियों से मुलाकात कर भारत में संभावनाओं की ओर इशारा करने में कामयाब रहे हैं। ये भारत के लिए राहत भरी खबर है। वैश्विक तनाव के बीच यदि निवेशक भारत का रुख करते हैं, तो इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version