---Advertisement---

CM Hemant Soren: ED ने भेजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन, इस घोटाला  को लेकर होगी पूछताछ   

CM Hemant Soren: झारखंड राज्य से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार सामने भेजा है। दरअसल मुख्यमंत्री से प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके घर की संपत्ति और सरकारी जमीन घोटाले को पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री को ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 19, 2023 2:10 अपराह्न

CM Hemant Soren
Follow Us
---Advertisement---

CM Hemant Soren: झारखंड राज्य से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार सामने भेजा है। दरअसल मुख्यमंत्री से प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके घर की संपत्ति और सरकारी जमीन घोटाले को पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री को ED ने 14 अगस्त 2023 को रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए समन भेजा था। तब सीएम उस दौरान उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन जारी करते हुए 24 अगस्त को  रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है।      

जमीन घोटाला  को लेकर होगी पूछताछ

बता दें कि सारा मामला सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से ख़रीदने और बेचने, दस्तावेजों को छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है रांची के चेशायर होम रोड में सरकारी जमीन और सेना की जमीन को अवैध तरीके से कब्ज़ा करने और खरीदने को लेकर  विवाद है।

इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री के कई क़रीबियों  की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा नाम प्रेम प्रकाश का है। इसके अलावा रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का है। बता दें की जमीन घोटाले को लेकर अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री ने ED के समन पर दिया जवाब 

ED के समन भेजने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अगस्त को उपस्थित न होने के परिपेक्ष में जवाब दिया है। इस मामले पर उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि “प्रवर्तन निदेशालय समन को वापिस ले। मैं इस संदर्भ में अभी कानूनी सलाह ले रहा हूं। आपका इस प्रकार से समन भेजना गैरकानूनी है। सलाह लेने के बाद ही वह आगे की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।” 

बता दें कि मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन जारी करते हुए 24 अगस्त 2023 को  रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026