---Advertisement---

पंजाब के CM Mann ने खोला राज, बताया पंजाब का विज्ञापन गुजरात में क्यों छपता है?

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि “सीएम मान” किसी भी मुद्दे पर मुखर रूप से बोलने वाले नेता के रूप में जाने जाते है। उनकी सीधी बातें जनता को खूब भाती है। शायद इसलिए ही CM भगवंत मान ने एक इंटरव्यू ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 18, 2023 12:15 अपराह्न

CM MANN
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि “सीएम मान” किसी भी मुद्दे पर मुखर रूप से बोलने वाले नेता के रूप में जाने जाते है। उनकी सीधी बातें जनता को खूब भाती है। शायद इसलिए ही CM भगवंत मान ने एक इंटरव्यू में कहा हमें लोगों से खूब प्यार मिलता है। हमें माताओं से आशीर्वाद और बहनों से खूब दुआएं मिलती है। ऐसे में उनका यह भी मानना है, कि जितना प्यार आम आदमी पार्टी को जनता कर रही है उतना प्यार देश की जनता किसी भी पार्टी और नेता को नहीं कर रही। 

ये भी पढ़ें: नवनियुक्त कर्मचारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM Mann का दावा, 29 हजार से ज्यादा युवाओं की दी नौकरी, और भी देंगे

पंजाब CM भगवंत मान ने राज खोला

बता दें पंजाब CM भगवंत मान ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि, आखिरकार पंजाब का विज्ञापन आजकल गुजरात में क्यों छप रहा है? इस पर CM ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “यह बिल्कुल ठीक बात है हमारी विज्ञापन गुजरात में छपते है, ताकि गुजरात की भोली-भाली जनता यह जान ले कि हमारा पंजाब अब कितना खुशहाल और संपन्न है। हम पूरे पंजाब में अच्छा काम कर रहे है, बस यही सब हम गुजरात के लोगों को दिखाना चाहते है। ऐसे में गुजरात की जनता को चाहिए कि वह भी अपनी सरकार से ऐसे ही काम करने के लिए कहे।”

क्लीनिक पर अब क्यों दिखती CM MANN की फोटो ?

कार्यक्रम के दौरान जब CM भगवंत मान से यह प्रश्न किया गया कि विज्ञापनों पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह आया करते थे तब तो आपकी पार्टी के कार्यकर्ता हल्ला बोल देते थे।  ऐसे में अब आपकी सरकार है तो क्या अब विज्ञापन पर बने रहना सही है ? इस पर भी सीएम मान ने बड़े ही सहजता से उत्तर देते हुए कहा “ जब  किसी राज्य में अच्छा काम हो रहा हो तो उसे जनता के बीच ले जाना चाहिए हर किसी के पास मोबाइल नहीं होता।“

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026