---Advertisement---

Ladli Bahna Yojana के कार्यक्रम में इंदौर पहुंचे CM शिवराज, एक क्लिक पर महिलाओं के खाते में पहुंची दूसरी किस्त

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में पहुंच गई है। CM शिवराज सिंह चौहान ने आज ये किस्त जारी की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 10, 2023 3:18 अपराह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 6:07 अपराह्न

Shivraj Singh Chouhan
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (10 जुलाई) ये किस्त जारी की। किस्त जारी करने के लिए CM शिवराज दोपहर 1 बजे इंदौरा पहुंचे। जहां उन्होंने सुपर कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए CM शिवराज सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस बीच कई जगह लाडली बहनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर CM शिवराज ने 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ियां भी भेट की।

बहनों ने CM को भेंट की 101 फीट लंबी राखी

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद CM शिवराज ने पहले लाडली बहना सेना के सदस्यों को शपथ दिलाई। उसके बाद एक बटन दबाकर राज्य की महिलाओं के खाते में योजना की दूसरी किस्त जारी की। इस योजना का लाभ राज्य की सवा करोड़ महिलाओं को होगा। जिनके खाते में इस योजना की दूसरी किस्त जारी हुई है। कार्यक्रम के दौरान CM शिवराज के लिए बहनों का प्यार भी देखने को मिला, जब बहनों ने उनके द्वारा तैयार की गई 101 फीट लंबी राखी उन्हें भेंट की।

बहनों के बीच पहुंच किया दंडवत प्रणाम

इस दौरान CM शिवराज का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। जब वे बहनों के बीच पहुंचे और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने 10 जुलाई के दिन को महिलाओं की शान, सम्मान का दिन बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बहनों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जिसमें लाडली बहना योजना काफी महत्तवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य की किसी भी बहन के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘अंतिम सांस तक करता रहूंगा बहनों की सेवा’

उन्होंने कहा कि मैं बहनों का जीवन बदलना चाहता हूं, उन्हें एक नहीं ऊर्जा देना चाहता हूं। मैं अपनी अंतिम सांस तक बहनों की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि अभी तो बस योजना की शुरुआत हुई है, इसलिए पहली-दूसरी किस्त में 1000 रुपये जारी किए गए हैं। लेकिन, जल्द ये किस्त 3000 रुपये तक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये पैसे बहनों की मदद के लिए हैं, ताकि वे अपनी जीवन सवार सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ता देख सबसे ज्यादा खुशी मुझे होती है। हमारी सरकार लगातार ऐसे काम करती रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026