---Advertisement---

CM Sukhvinder ने किया Himachal में कैबिनेट का विस्तार, जानें विक्रमादित्य सहित बने कौन कौन मंत्री ?

CM Sukhvinder Cabinet Formed : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा जीते हुए लगभग एक माह व्यतीत हो गया। सीएम सुखविंदर सिंह ने आज रविवार 8 जनवरी 2023 को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार कर पहला मंत्रिमंडल गठन कर ही दिया। जानें किस किस को मिला सूची में स्थान हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 8, 2023 2:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Sukhvinder Cabinet Formed : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा जीते हुए लगभग एक माह व्यतीत हो गया। सीएम सुखविंदर सिंह ने आज रविवार 8 जनवरी 2023 को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार कर पहला मंत्रिमंडल गठन कर ही दिया।

जानें किस किस को मिला सूची में स्थान

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य की 68 सीटों में से 40 सीटों पर विजय प्राप्त कर ली थी।  जिसके पश्चात कांग्रेस ने सुखबिंदर सिंह सुखु को राज्य का मुख्यमंत्री तथा मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बना दिया। आज अंततः रविवार 8 जनवरी 2023 को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार कर पहला मंत्रिमंडल गठन कर ही दिया। शिमला में राजभवन में आज साथ विधायकों ने मंत्रीपद के शपथ ली। सुखू मंत्रिमंडल सर्वप्रथम पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य और सोलन से वरिष्ठ विधायक धनी राम शांडिल्य को सपथ दिलाई गई। इसके पश्चात  सिरमौर के शिलाई से 6वीं बार विधायक चुने गए हर्षवर्धन चौहान ने शपथ ली। इसके पश्चात क्रमशः पूर्व डिप्टी स्पीकर और किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह,ज्वाली कांगड़ा से चंदर कुमार,कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह तथा जुवल कोटखाई से चौथी बार विधायक बने रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है।

ये भी पढें: PM Modi की महत्वाकांक्षी Water Vison 2047 को साकार करेगी CM Shivraj Singh सरकार,भोपाल में हुआ 2 दिवसीय महामंथन

जानें सीएम सुखविंदर की अगली चुनौती 

 शिमला राजभवन में हुए मंत्रिपद शपथग्रहण समारोह के पश्चात भी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखू के लिए अब आगे बड़ी चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस में आंतरिक घमासान की स्थिति है जिसके कारण ही मंत्रिमंडल गठन में इतनी देरी हुई। वास्तव में किसी भी राज्य में सरकार चलाने के लिए उस राज्य की क्षेत्रीय,जातीय ,सामाजिक संरचना के अनुसार ही पतिनिधित्व का संतुलन बनाना होता है उसके अतिरिक्त यदि किसी पार्टी को सत्ता एक लंबे अंतराल के पश्चात प्राप्त हुई हो तब तो किसी पार्टी के वरिष्ठ और युवा प्रतिनिधियों के मध्य कैबिनेट का संतुलन बनाना ही सबसे प्रमुख चुनौती होती है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 12 में से 3 जिलों ऊना, हमीरपुर और चंबा को तो उनका प्रतिनिधित्व मिल गया है। इसके अतिरिक्त किन्नौर तथा लाहौल स्पीति के क्षेत्र को अपने प्रतिनिधित्व की प्रतीक्षा है।    

ये भी पढें: MP Matru Vandana Yojana 2.0: MP के मामा का बहनों को बड़ा उपहार, दूसरी पुत्री के होने पर मिलेंगे अब 6 हजार 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026