---Advertisement---

‘विकसित भारत’ की आधारशिला को मजबूत करने में बीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, CM Yogi Adityanath ने गरीब कल्याण के लिए गिनाई उपलब्धियां

CM Yogi Adityanath: गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं और इस तरह 12 वर्ष की सफलता का जश्न मनाते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम ने एक पोस्ट के जरिए उनकी तारीफ की है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 1:17 अपराह्न | Updated: जून 8, 2026 2:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत का विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं और हर संभव सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। गरीब कल्याण के लिए उन्हें सुविधा दी है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वहीं 12 वर्ष की सफलता की कहानी और उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी कामों को जनहित में बताते हुए तारीफ की है जो चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए काम की सराहना करते हुए दिखे और लंबे चौड़े नोट के साथ अपनी बात कही है।

CM Yogi Adityanath ने गिनाए प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण के कार्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में गरीब-कल्याण के 12 वर्ष भारत के करोड़ों वंचित परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास के पुनर्जागरण की गौरवगाथा हैं।अंत्योदय को समर्पित इन युगांतरकारी वर्षों में गरीब-कल्याण केवल शासन की प्राथमिकता नहीं, बल्कि उसका संस्कार बना। जन धन योजना ने बैंकिंग सेवाओं के द्वार खोले, उज्ज्वला योजना ने मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति दिलाई, स्वच्छ भारत मिशन ने गरिमा का संरक्षण किया, जल जीवन मिशन ने घर-घर तक जीवनधारा पहुंचाई और प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों परिवारों को पक्की छत का विश्वास दिया।”

पीएम मोदी की वजह से करोड़ों परिवार को मिला नया आत्मविश्वास

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं तारीफ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ने पारदर्शिता को सशक्त किया, आयुष्मान भारत ने स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में नया आत्मविश्वास जगाया। ‘विकसित भारत’ की आधारशिला को मजबूत करती यह 12 वर्षों की यात्रा केवल योजनाओं की नहीं, बल्कि उन घरों की यात्रा है, जहां पहली बार सुविधाएं पहुंचीं, उन परिवारों की यात्रा है, जिन्हें पहली बार लगा कि सरकार उनके द्वार तक पहुंची है।”

सीएम योगी करते दिखे प्रधानमंत्री का आभार

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “गरीब और वंचित के जीवन में आशा, अवसर और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिखते इन ऐतिहासिक 12 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।” उत्तर प्रदेश सीएम द्वारा गरीब कल्याण के लिए 12 वर्ष की सफलता को लेकर इस पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए हर काम की तारीफ की गई है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026