DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath ने लॉन्च किया खास ऐप! पुलिस को गैंग-लिंक एनालिसिस के साथ लोकेशन-शिफ्ट की मिलेगी जानकारी; अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: सीएम योगी आदित्यनाथ एक्स हैंडल

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर और तेजी से लगाम कसने की तैयारी जारी है। इसी क्रम में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित ‘पुलिस मंथन’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस सेवा को तत्पर बनाने के लिए ‘यक्ष’ ऐप लॉन्च किया है। इस खास ऐप की मदद से पुलिस को जघन्य अपराधियों के डेटाबेस रखने, गैंग-लिंक एनालिसिस और लोकेशन-शिफ्ट अलर्ट की जानकारी रखने में मदद मिल सकेगी। इससे अपराध पर और तेजी से लगाम लग सकेगा। माघ मेला से पहले यूपी पुलिस के तमाम शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रमुख बात पर जोर दिया है।

पुलिस मंथन कार्यक्रम में CM Yogi Adityanath ने लॉन्च किया यक्ष ऐप

लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर आयोजित ‘पुलिस मंथन’ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यक्ष ऐप लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम की थीम ‘सुरक्षा, सेवा, समर्पण’ रखी गई। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्णा मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी यूपी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है। यूपी पुलिस के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन के बीट पुलिसिंग सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यक्ष ऐप लॉन्च किया। इससे जघन्य अपराधियों का थानावार डेटाबेस, बीट सत्यापन की जवाबदेही, संदिग्धों की AI पहचान, त्वरित खोज, गैंग-लिंक एनालिसिस और लोकेशन-शिफ्ट अलर्ट की जानकारी मिलेगी। यानी रोकथाम की स्मार्ट ताकत।” इस दौरान तस्वीरों में सीएम योगी ऐप लॉन्च करते नजर आ रहे हैं।

अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम!

यूपी में पहले ही पुलिस महकमा पूरी सख्ती के साथ अपराध को नियंत्रित करने में तत्परता के साथ लगा है। इस दौरान जनहित से जुड़ी चीजों को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस विभाग गैंगस्टर, डकैत व अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर खूब नकेल कस रहा है। ऐसी स्थिति में ‘यक्ष’ ऐप की मदद से उन्हें सारी जानकारी हासिल करने में मदद मिल सकेगी। इससे यदि किसी तरह के वारदात होती है, तो संदिग्धों की AI से पहचान हो सकेगी और उन तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। साथ ही अपराधियों की लोकेशन-शिफ्ट अलर्ट भी मिल जाएगी जो पुलिस विभाग का रास्ता आसान कर सूबे में अपराध नियंत्रण में भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version