---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की पहल से शहरों में दुरुस्त होगी व्यवस्था! 7705 करोड़ के बजट से सुविधाओं का होगा विस्तार, बदलेगी तस्वीर

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने शहरी विकास के लिए 7705 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। अगले एक साल में इस रकम से शहरों की तस्वीर बदली जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 12, 2026 2:36 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2026 3:19 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में विभिन्न शहरों की तस्वीर और बदलने वाली है। शहरों की चका-चौंध और बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने 7705 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। इस बजट से लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, रायबरेली, गोरखपुर समेत यूपी के विभिन्न जनपदों के शहरों में योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा।

लोगों को किफायती आवास दिलाने के साथ अन्य तमाम नीतियां बनाई जाएंगी जो शहरों की तस्वीर बदल सकें। इसको लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहल की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बजट का इस्तेमाल सही तरीके से कर शहरों के विकास में चार-चांद लगाई जाए।

शहरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगी CM Yogi Adityanath की सरकार

योगी सरकार यूपी के शहरों में व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करेगी। इसके लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को 7705 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट की मदद से सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार शहरों की तस्वीर बदलेगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के लिए 3500 करोड़, विकास प्राधिकरणों के लिए 800 करोड़ का प्रावधान है।

मेरठ, मथुरा-वृंदावन और कानपुर विकास प्राधिकरों के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार हेतु 750 करोड़ रुपए आवंटित हैं। इस रकम की मदद से शहरों की चका-चौंध बढ़ सकेगी। इससे अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा और अवसरों के द्वार खुलेंगे। योगी सरकार के इन प्रयासों की खूब सराहना भी हो रही है।

शहरों की तस्वीर बदलेगी योगी सरकार!

यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को 7705 करोड़ रुपए का बजट आवंटित कर योगी सरकार शहरों की तस्वीर बदलेगी। कहीं नई योजनाएं लागू की जाएंगी, तो कहीं नए शहरों का विकास होगा। इससे इतर शहरी गरीबी उन्मूलन से संबंधित नीतियां लागू कर सरकार लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करेगी।

शहरी परिवहन, मेट्रो संचालन, चिकित्सा, शिक्षा, क्रीडा, आदि क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके के काम किए जाएंगे। ऐसा होने के बाद संबंधित शहरों की चका-चौंध खुद बढ़ जाएगी और संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य है कि यूपी में लोगों के समक्ष अवसरों की भरमार हो, ताकि वे सशक्त होकर प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Death Penalty Law

मार्च 31, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 31, 2026

ICSE, ISC Result 2026

मार्च 31, 2026

Amit Shah

मार्च 31, 2026

Tahir Anwar

मार्च 31, 2026