---Advertisement---

‘सनातन परंपरा के अखंड प्रवाह का उत्सव..,’ केदारनाथ धाम का कपाट खुलते ही CM Yogi Adityanath गदगद, श्रद्धालुओं के लिए की प्रार्थना

CM Yogi Adityanath ने आज उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का कपाट खुलने पर खुशी व्यक्त की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करते हुए सभी को बधाई दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2026 3:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से उत्तराखंड पहुंचने वाले शिव भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज पूरे विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। इस अद्भुत दृश्य को देख सीएम योगी आदित्यनाथ भी गदगद नजर आए। यूपी सीएम ने एक पोस्ट जारी कर सभी श्रद्धालुओं के नाम संदेश साझा किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस क्षण को सनातन परंपरा के लिए गर्व करने वाला बताया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा सनातन परंपरा के उस अखंड प्रवाह का उत्सव है, जो भारत की आत्मा में अनादि काल से प्रवाहित है।

केदारनाथ धाम का कपाट खुलते ही गदगद हुए CM Yogi Adityanath

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर स्थित पवित्र केदारनाथ धाम में आज मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गए हैं।

इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस क्षण को गौरपूर्ण बताया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा आस्था, तप, त्याग, श्रद्धा और सनातन परंपरा के उस अखंड प्रवाह का उत्सव है, जो भारत की आत्मा में अनादि काल से प्रवाहित है।”

श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना भाव से सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “बाबा श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि समस्त श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, आनंदमय और मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। संपूर्ण सृष्टि पर उनकी कृपा बनी रहे।” सीएम योगी ये प्रतिक्रिया खबरों में है।

हर-हर महादेव के नारे से गुंजयमान हुई बाबा केदार की नगरी

बाबा केदार की नगरी आज हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के नारों से गुंजयमान हुई है। केदारनाथ मंदिर का कपाट खुलने के साथ ही हजारों की संख्या में खड़े भक्तों ने नारा लगाया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह भरपूर नजर आया। सरकार की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आजा बाबा केदार के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। केदारनाथ धाम का अद्भुत दृश्य भक्तों का मन मोह रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026