CM Yogi Adityanath: शिक्षा के क्षेत्र में यूपी सरकार लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिसका असर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Yogi Adityanath ने सहारनपुर से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए बच्चो से बातचीत की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा कि
“हम ऐसी पीढ़ी तैयार नहीं करना चाहते जो समाज को गलत दिशा में ले जाए या देश को नुकसान पहुँचाए। हमारा मकसद ऐसे नागरिकों की पीढ़ी बनाना है जो देश, समाज और हर परिवार की भलाई के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएँ”।
शिक्षा के क्षेत्र में CM Yogi Adityanath का बड़ा कदम
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कलम उठेगी हर एक हाथ, सहारनपुर विकास के साथ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बालक-बालिका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़कर विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बने।
#WATCH | Saharanpur | UP CM Yogi Adityanath says, “We do not want to raise a generation that leads society in the wrong direction or causes harm to the nation. We aim to build a generation of citizens who dutifully fulfil their responsibilities toward the nation, society, and the… pic.twitter.com/YNMhiIvNzM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 1, 2026
इसी क्रम में प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ का शुभारंभ (द्वितीय चरण-1 जुलाई, 2026 से 15 जुलाई, 2026) किया जाएगा, इसके साथ ही नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकें/स्कूल बैग/स्टेशनरी का वितरण व जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सम्मान किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए क्या बोले सीएम योगी?
कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के दूसरे चरण में हिस्सा लेते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा सशक्त और सुसंस्कृत नागरिक बनाती है, लोगों को सही रास्ता दिखाती है और अच्छे समाज-सेवक, शिक्षक, प्रिंसिपल, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी तैयार करने की नींव रखती है।
.@UPGovt ने शिक्षामित्रों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया है।
अनुदेशकों के मानदेय को ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 किया है… pic.twitter.com/LWwgOB3aWi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
यूपी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया है। अनुदेशकों के मानदेय को ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 किया है।
