---Advertisement---

UP Budget 2023-24 आत्मनिर्भर यूपी की नींव को करेगा मजबूत : CM Yogi

CM Yogi on UP Budget: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के बजट 2023-24 को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की भावना का प्रकटीकरण बताया है। यूपी विधानसभा में बजट पेश होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 6 ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 22, 2023 6:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi on UP Budget: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के बजट 2023-24 को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की भावना का प्रकटीकरण बताया है। यूपी विधानसभा में बजट पेश होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए समग्र विकास में जो प्रयास शुरू किए गए हैं इसके पीछे पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन है। वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है, यह प्रदेश के त्वरित, सर्वसमावेशी और समग्र विकास के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तर्ज पर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की नींव को मजबूत करेगा।

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट : सीएम

बजट प्रावधानों का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमने घोषणा पत्र में कुल 130 वादे किए थे। आज के बजट में उनमें से 110 वादों को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में प्रदेश में हमारा कुल निर्यात 86 से 88 हजार करोड़ रुपये के बीच था जो अब बढ़कर लगभग 1.60 लाख करोड़ होने जा रहा है। 6 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक के बजट को उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में कर चोरी को रोका और वित्तीय प्रबंधन पर लगातार कार्य किया।

CM Yogi का दावा- बेरोजगारी दर सिर्फ 4%

राज्य की मजबूत वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में बजट का लगभग 8% हिस्सा पुराने ऋण के बकाये में चला जाता था लेकिन कुशल वित्तीय प्रबंधन से आज यह 6% तक आ गया है। यूपी की बेरोजगारी दर जो 2016-17 में 17-18% थी, आज 4% तक रह गई है। 2016-17 में राज्य कर का राजस्व 86 हजार करोड़ रुपये था, जो कि आज 2022-23 में बढ़कर 2 लाख 22 हजार करोड़ तक होने का अनुमान है। वर्ष 2016-17 में सेल्स टैक्स/वैट संग्रह 51883 करोड़ था, आज 1.24 लाख करोड़ तक होने जा रहा है। इसी प्रकार, 2016-17 में स्टेट एक्साइज के रूप में 14277 करोड़ मिला था, जो इस वित्त्तीय वर्ष में 49 हजार करोड़ से अधिक प्राप्त होने का अनुमान है।

Also Read: PSL 2023: Naseem Shah के आगे ढेर हुए Rovman Powell, तूफानी यॉर्कर ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें Video

यूपी में प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी : CM Yogi


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बजट का आकार प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप है। यह लक्ष्य वित्तीय अनुशासन बनाने से प्राप्त हुआ है। हमने हमेशा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का प्रतिनिधित्व करने वाला बजट प्रस्तुत किया है। बीते 6 वर्षों में प्रदेश के बजट के आकार में दोगुने से अधिक की वृद्धि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई है। सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट में मूलभूत अवसंरचना विकास, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य तथा किसानों, महिलाओं और युवाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। अब तक 20 लाख युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए हैं। अगले 5 वर्षों में कुल 2 करोड़ युवाओं को यह लाभ देंगे।

ये भी पढ़ें: CM Gehlot की चुनावी नैया पार लगाएगी ये इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी, जानिए क्या है चुनाव जीतने का पूरा प्लान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026