---Advertisement---

Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नई स्कीम के तहत मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं; जानें सबकुछ

Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार जल्द कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2026 12:11 अपराह्न

Composite Salary Account Package
Follow Us
---Advertisement---

Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज’ शुरू करने की सलाह देकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इससे बैंकिंग प्रक्रिया और सरल और सुविधाजनक होगी। चलिए आपको बताते है इससे लाखों कर्मचारियों को कैसे फायदा पहुंचने वाला है।

केंद्र सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा – Composite Salary Account Package

बता दें कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एक ही सुगम खाता संरचना के अंतर्गत बैंकिंग और बीमा लाभों का व्यापक पैकेज प्रदान करना है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी बैंक से जुड़े काम को अलग-अलग करवाने होते थे। जिससे काफी समय लगता था और परेशानियों को सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ लाने जा रही है।

जिसमे ग्रुप-ए, बी और सी के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सबसे खास बात है कि इस स्कीम के तहत सैलरी अकाउंट के साथ ही बैंकिंग, इंश्योरेंस, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, लोन की सुविधा एक जगह ही मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों का समय तो बचेगा ही, साथ ही परेशानियां भी कम होगी।

बैंकिग सुविधाएं

  • उन्नत सुविधाओं के साथ शून्य-शेष वेतन खाता।
  • आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दर।
  • लॉकर किराए पर छूट।
  • पारिवारिक बैंकिंग के लाभ।

बेहतर बीमी कवरेज

  • 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।
  • हवाई दुर्घटना बीमा 2 करोड़ रुपये तक।
  • स्थायी पूर्ण और आंशिक विकलांगता कवर, 1.50 करोड़ रुपये तक।
  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस – 20 लाख रुपये तक की अंतर्निहित टर्म लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा, किफायती। प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा के साथ।

डिजिटल और कार्ड की विशेषताएं

  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बेहतर लाभ।
  • एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर।
  • असीमित लेनदेन और शून्य रखरखाव शुल्क।

माना जा रहा है कि इस नए स्कीम के लागू होने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायद पहुंचने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026