---Advertisement---

‘जब सांप पालोगे तो डसेगा..,’ भारत की नकल कर US जा रहे Pakistani डेलिगेशन पर Shashi Tharoor की चुटकी, Bilawal Bhutto को लिया आड़े हाथ

वाशिंगटन पहुंचे कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने बिलावल भुट्टो जरदारी को आड़े हाथों लेते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का पोषक बताया है। शशि थरूर ने साफ तौर पर कहा है कि जब आप सांप पालेंगे, तो वो पड़ोसियों के साथ कभी आपको भी काटेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2025 11:41 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: गलत मंसूबा रखने वाले पाकिस्तानियों पर सांसद शशि थरूर का गुस्सा एक बार फिर फूटा है। अमेरिका के वाशिंगटन से कांग्रेस सांसद ने बिलावल भुट्टो जरदारी को आड़े हाथों लेते हुए बड़ी बात कह दी है। शशि थरूर ने पहले पाकिस्तान को आतंकवाद का पोषक बताया और फिर उनको लताड़ लगाई। Shashi Tharoor ने कहा है कि जब आप सांप पालेंगे, तो वो सिर्फ पड़ोसियों को ही नहीं बल्कि आपको भी डसेगा। शशि थरूर ने भारत की नकल कर अमेरिका पहुंच रहे पाकिस्तानी डेलिगेशन पर भी चुटकी ली है और उन्हें ‘बेचारा’ करार देते हुए सहानुभूति प्रकट की है। कांग्रेस सांसद का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

भारत की नकल कर US जा रहे Pakistani डेलिगेशन पर Shashi Tharoor की चुटकी!

अपने खास अंदाज में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। थरूर ने अमेरिका पहुंच रहे पाकिस्तानी डेलिगेशन का जिक्र कर कहा है कि “पाकिस्तान खुद को निर्दोष बता रहा है। वे खुद आतंकवाद के शिकार हैं। मैं जानता हूं कि बिलावल भुट्टो की मां की हत्या की गई थी और आतंकवाद के कारण अपनी मां को खोने वाले युवक के साथ मेरी सहानुभूति है। लेकिन, हिलेरी क्लिंटन का प्रसिद्ध कथन पूरे पाकिस्तान को परेशान कर रहा है कि ‘आप अपने पिछवाड़े में सांप कैसे पाल सकते हैं और उनसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे केवल आपके पड़ोसियों को ही काटें?” पाकिस्तान के साथ बिलावय भुट्टो जरदारी पर Shashi Tharoor की ये चुटकी अब चर्चा का विषय बनी है।

अमेरिका में बैठकर डोनाल्ड ट्रंप को शशि थरूर की दो टूक!

रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप की सरकार तक भी Shashi Tharoor की दो टूक पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद ने अमेरिका में बैठकर कहा है कि “अमेरिका कुछ समय से समझ गया है कि भारत का रुख बहुत स्पष्ट है कि हमारे सिर पर बंदूक तानने पर कोई बातचीत नहीं होगी। समस्या यह है कि हम उन लोगों से नहीं निपटेंगे जो हमारे सिर पर बंदूक तान रहे हैं। मेरा मतलब है कि अगर आपका पड़ोसी आपके बच्चों को काटने के लिए अपनी गंदगी फैलाता है और वास्तव में आपके बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करता है, और फिर कहता है, चलो बात करते हैं। आपको लगता है कि वह उससे तब तक बात करेगा जब तक कि वह उन रॉकवियर्स को नहीं छोड़ देता या उन्हें केनेल में बंद नहीं कर देता।”

वाशिंगटन डीसी से पाकिस्तान को कांग्रेस सांसद का करारा जवाब

भारतीय दूतावास में बातचीत के दौरान Shashi Tharoor ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि “हम उन लोगों से बात नहीं कर सकते जो हमारे सिर पर बंदूक तान रहे हैं। जब तक पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने, कुछ जाने-माने आतंकवादियों को गिरफ्तार करने, उनके बैंक खातों को फ्रीज करने, उनके प्रशिक्षण शिविरों को बंद करने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जाते। अगर पाकिस्तान ये सब नहीं करेगा, तो हमें उनसे बात क्यों करनी चाहिए? हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे हमें यह संकेत नहीं देते कि वे बात करने लायक हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 1, 2026

Punjab News

मई 1, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 1, 2026

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rain Alert 2 May 2026

मई 1, 2026