---Advertisement---

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, फ्री बिजली समेत लगाई कई वादों की झड़ी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर वोटरों तक अपनी आगामी योजना को रखा है। इनमें फ्री बिजली, धान खरीदी को लेकर ठोस निर्णय और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए कई बड़े वादे भी किए गए हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 5, 2023 7:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद से ही राजनीतिक पार्टी प्रचार-प्रसार में जुटी है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं, इसके बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर वोटरों तक अपनी आगामी योजना को रखा है। जानकारी हो कि सूबे में विधानसभा की 90 सीट है। इनमें पहले चरण के लिए 20 सीट पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बाकी बची हुई सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तसीगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, इस बार चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों ने इनकी टेंशन बढ़ा दी है। आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की राजनीतिक पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने इस बार की विधानसभा चुनाव में प्रमुख दलों के सामने चुनौती पेश की है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में अब तक की बड़ी बातें

आपको बता दें कि रायपुर में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने साल 2023 के चुनाव के लिए अपने वादे किए। चर्चा का केन्द्र ये रहा कि इस बार कोई बड़ा नेता घोषणा पत्र जारी के दौरान मौजूद नहीं रहा। मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव 2018 में जब घोषणा पत्र कांग्रेस के द्वारा जारी हुआ, तब कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने सिर्फ मुद्दों पर वक्त लगाया है। इसे चुनाव प्रचार के दौरान भी देखा गया। बहरहाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस जो वादे लेकर आई है उनमें फ्री बिजली, धान खरीदी को लेकर ठोस निर्णय और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए कई बड़े वादे भी किए गए हैं।

कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का ‘घोषणा पत्र’

  • 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त मिलेगी। इसका सीधा लाभ 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा।
  • सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में 500 रुपये की सब्सिडी जमा हो जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ में धान प्रति क्विंटल 3200 रुपये में खरीदी जायेंगी।
  • प्रदेश के 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
  • डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत प्रदेश के बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • छत्तीसगढ़ के एपीएल परिवारों को भी 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • तेंदूपत्ता प्रति बोरा 6000 रुपए , 2 हजार रुपए बढ़ाया गया, संग्राहक को 4 हजार रुपए सालाना बोनस।
  • युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
  • केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।
  • भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026