DNP India Hindi

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, फ्री बिजली समेत लगाई कई वादों की झड़ी

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद से ही राजनीतिक पार्टी प्रचार-प्रसार में जुटी है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं, इसके बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर वोटरों तक अपनी आगामी योजना को रखा है। जानकारी हो कि सूबे में विधानसभा की 90 सीट है। इनमें पहले चरण के लिए 20 सीट पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बाकी बची हुई सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तसीगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, इस बार चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों ने इनकी टेंशन बढ़ा दी है। आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की राजनीतिक पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने इस बार की विधानसभा चुनाव में प्रमुख दलों के सामने चुनौती पेश की है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में अब तक की बड़ी बातें

आपको बता दें कि रायपुर में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने साल 2023 के चुनाव के लिए अपने वादे किए। चर्चा का केन्द्र ये रहा कि इस बार कोई बड़ा नेता घोषणा पत्र जारी के दौरान मौजूद नहीं रहा। मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव 2018 में जब घोषणा पत्र कांग्रेस के द्वारा जारी हुआ, तब कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने सिर्फ मुद्दों पर वक्त लगाया है। इसे चुनाव प्रचार के दौरान भी देखा गया। बहरहाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस जो वादे लेकर आई है उनमें फ्री बिजली, धान खरीदी को लेकर ठोस निर्णय और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए कई बड़े वादे भी किए गए हैं।

कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का ‘घोषणा पत्र’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version