---Advertisement---

MP Election 2023: चुनाव में भाजपा के दिग्‍गजों को उतराने पर कांग्रेस का तंज, किसी को रावण तो किसी को सरपंच पद का बताया उम्मीदवार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख नेताओं को टिकट मिला है। यहां तक ​​कि पार्टी के अनुभवी नेता कैलाश ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 26, 2023 8:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख नेताओं को टिकट मिला है। यहां तक ​​कि पार्टी के अनुभवी नेता कैलाश विजयवर्गीय को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा गया है। हालांकि, विजयवर्गीय ने यह साफ किया है की वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन अगर पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, तो वे उसे जरूर पूरा करेंगे।

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर कांग्रेस ने कसा तंज

BJP की लिस्ट जारी होते ही अब कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस ने BJP की इस लिस्ट का मजाक उड़ाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस लिस्ट की तुलना रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद से की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, ” अपनी हार सामने देखकर रावण ने भी कुंभकर्ण, अहिरावण और मेघनाद को भी मैदान में उतारा था। BJP की ये लिस्ट भी कुछ उसी तरह है।”

कांग्रेस ने सिंधिया को बताया सरपंच पद का उम्मीदवार

इतना ही नहीं कांग्रेस ने BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा है। सिंधिया को टिकट नहीं मिलने पर BJP ने चुटकी लेते हुए लिखा, “बीजेपी ने सरपंच पद के लिए भी कुछ लोगों को रिजर्व रखा है। श्रीमंत से श्री अंत तक।’ कांग्रसे ने आगे लिखा, “मैदान में चाहे जिसे उतार लो पर आप सत्ता नहीं बचा पाएंगे।”

‘BJP की लिस्ट नाम बड़े और दर्शन छोटे’

वहीं, कांग्रसे नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस लिस्ट को नाम बड़े और दर्शन छोटे करार दिया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ” दूसरी लिस्ट पर एक ही बात फिट है- नाम बड़े और दर्शन छोटे। भाजपा ने मप्र में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है कि भाजपा न तो 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत रही है, न 2024 के लोकसभा चुनाव में।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 9, 2026

Punjab News

जून 9, 2026

Punjab News

जून 9, 2026

Punjab News

जून 9, 2026

Punjab News

जून 9, 2026

Rain Alert 10 June 2026

जून 9, 2026

Leave a Comment