---Advertisement---

AIMIM नेता Akbaruddin Owaisi के विवादित बोल, कांग्रेस पर साधा निशाना, सोनिया गांधी पर कही ये बड़ी बात

Akbaruddin Owaisi: जल्द ही तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल भी गरमाता जा रहा है। राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर पहुंच गया है। बात अगर कांग्रसे और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की करें, तो दोनों पार्टियों में ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 30, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akbaruddin Owaisi: जल्द ही तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल भी गरमाता जा रहा है। राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर पहुंच गया है। बात अगर कांग्रसे और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की करें, तो दोनों पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है।

बीते दिनों जहां ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। वहीं, अब AIMIM नेता और ओवैसी के अकबरुद्दीन औवेसी ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

‘कांग्रेस अपनी अम्मा से पूछो…’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी पार्टी इटली और रोम से आए नेताओं पर निर्भर हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और भाजपा की बी टीम हैं। लेकिन, मैं कांग्रेस के उन गुलामों से पूछना चाहता हूं की तुम्हारी अम्मा (सोनिया गांधी) कहां से आईं।”

https://twitter.com/KP_Aashish/status/1708004648198808045

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी भी की ईमानदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी पहले एक RSS कार्यकर्ता हुआ करते थे। इसके बाद उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी को जॉइन किया। अब वह कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। उनका यह बयान ए. रेवंत रेड्डी के उस बयान पर आया, जिसमें उन्होंने असदुद्दीन औवेसी को पहाड़ी पर रहने वाला ‘निजाम’ बताया था।

बात नहीं सुनोगे तो असली जगह दिखा देंगे

इसके अलावा, अकबरुद्दीन ने कहा कि एआईएमआईएम नेतृत्व की बात सुनी जानी चाहिए, भले ही सत्ता में कोई भी हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कांग्रसे हो या BRS अगर वे हमारी बात नहीं सुनेंगे, तो हम उन्हें उनकी असली जगह दिखा देंगे। बता दें कि राज्य में इन दिनों कांग्रेस और AIMIM के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वायनाड सीट छोड़कर हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment