---Advertisement---

Corona Update: भारत में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, 24 घंटे में 1890 नए केस आए सामने

भारत में कोरोना के नए मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीती 24 घंटे में भारत में कोविड- के 1,890 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 26, 2023 4:20 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 9:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Corona Update: भारत में कोरोना के नए मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीती 24 घंटे में भारत में कोविड- के 1,890 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इसके पिछले दिन 1,590 मामले ही दर्ज किए गए थे । हर दिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। भारत का सक्रिय संक्रमण केस बढ़कर 9,433 हो गया है। जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है।

24 घंटे में दर्ज किए 1,890 नया मामला

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर भारत में डर का माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कुल 1,890 कोर्ट के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि पिछले दिन के 1,590 मामलों की तुलना में बहुत अधिक है। भारत का कुल सक्रिय केस लोड करना आओ 9,433 हो गया है। जो कुल मामलों का लगभग 0.02 प्रतिशत है।

Also Read: लॉक अप फेम Karanvir Bohra ने पत्नी संग दिए जबरदस्त पोज, रोमांटिक केमेस्ट्री देख कायल हुए फैंस

दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामले

भारत में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर 1.56 प्रतिशत बताई जा रही है। जबकि सप्ताहिक सकारात्मकता दर भी वर्तमान में 1.29 प्रतिशत है। जहां पूरे देश में कोरोना से 7 मौतें हो चुकी है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में दो दो मौतें और केरल में 3 मौतें हुई हैं। जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5,30,831 हो गई है। हालांकि इसी अवधि में 1,051 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिसके कारण कोरोनावायरस से पूरी तरीके से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,63,883 हो गई है। गौरतलब है कि भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है।

देशभर में किए गए कुल 1,21,147 कोरोना टेस्ट

भारत में आए दिन कोरोना वायरस नए सक्रिय संक्रमण सामने आ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देशभर में कुल 1,21,147 टेस्ट किए गए हैं। जिससे कुल संख्या 92509 करोड़ से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो रविवार सुबह तक, भारत में कोरोना के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए गए हैं। जिसमें पिछले 24 घंटे में कुल 7,955 खुराक शामिल है।

Also Read: Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam और Sreejita De ने जमकर की मस्ती, देखें मजेदार वीडियो

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chhath Puja 2026

सितम्बर 8, 2026

PM Kisan Yojana

सितम्बर 8, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 8, 2026

Rain Alert 9 September 2026

सितम्बर 8, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 8, 2026