---Advertisement---

Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय ने मचाया तांडव, 2 लोगों की मौत, 22 घायल

Cyclone Biparjoy: पिछले 10 दिनों से अरब सागर में तांडव मचाने के बाद चक्रवात बिपरजॉय गुजरात से टकरा गया है। चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात से टकराने के बाद यहां तेज बारिश हो रही है। वही तूफानी हवाएं भी तबाही मचा रही है। बता दें कि, चक्रवात गुरुवार शाम को गुजरात में जखाऊ पोर्ट से टकराया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 16, 2023 9:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Biparjoy: पिछले 10 दिनों से अरब सागर में तांडव मचाने के बाद चक्रवात बिपरजॉय गुजरात से टकरा गया है। चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात से टकराने के बाद यहां तेज बारिश हो रही है। वही तूफानी हवाएं भी तबाही मचा रही है। बता दें कि, चक्रवात गुरुवार शाम को गुजरात में जखाऊ पोर्ट से टकराया था। इसके बाद राज्य में 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। वहीं गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र इलाके में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

2 लोगों की मौत और 22 घायल

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से कई पेड़ उखड़ गए हैं। वही द्वारका में भी चक्रवात बिपरजॉय अपनी तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, गुजरात के कच्छ जिले में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं कई बिजली के खंभों टूटने की भी खबर सामने आई है जिसकी वजह से पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई है। इसी के साथ राज्य में बाढ़ और बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल बारिश और तेज तूफान में एक पिता और उनकी बेटी भावनगर में अपने पशुओं को बचाते समय मौत के घाट उतार गए। यहां बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई थी जिसके बाद एक गड्ढे में पशु फस गए थे इनको बचाने के चक्कर में दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : बेटियां अब नहीं लगेंगी बोझ! Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के तहत मिलेंगे 50000 रुपए, ऐसे उठाएं लाभ

शाम तक राजस्थान की ओर बढ़ेगा चक्रवात

इसी कड़ी में अधिकारियों ने कहा कि, इसके अलावा राज्य में कहीं और से चक्रवात संबंधित मौत की जानकारी नहीं मिली है। वहीं मांडवी में तूफान के असर के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कई इलाकों की बिजली चली गई। मांडवी शहर में पूरी तरह से बिजली गुल है। तेज हवाओं के कारण जखौ-मांडवी रोड के साथ-साथ मांडवी शहर में कई पेड़ उखड़ गए है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, ये चक्रवात शाम तक राजस्थान की ओर बढ़ सकता है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, रविवार को पूर्वी राजस्थान उससे सटे हरियाणा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: KTM Electric Scooter में मिलेगी 100KM की रेंज, इन तूफानी स्पेक्स को जानकर Ola और Hero की उड़ी नींद!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026