---Advertisement---

Cyclone Michaung: चेन्नई में चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का कहर, सड़कों पर तैरती नजर आई गाड़ियां; देखें वायरल वीडियो

Cyclone Michaung: देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का कहर देखने को मिला है। इंडिया टेक और इंफ्रा के सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 2:50 अपराह्न

Cyclone Michaung
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Michaung: देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का कहर देखने को मिला है। इंडिया टेक और इंफ्रा के सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई की सड़को पर पानी भरा है और तेज हवा के साथ गाड़ियां भी पानी में तैरते नजर आ रही हैं। हालाकि अभी ये चक्रवाती तूफान की शुरुआत मानी जा रही है और दावा किया जा रहा है कि आगामी दो दिनों में इसका और बुरा असर देखने को मिल सकता है।

सड़को पर भरा पानी

इंडिया टेक और इंफ्रा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी किए गए वीडियो में सड़को पर पानी नजर आ रहा है। इसके साथ ही तेज हवाओं के झोके भी देखे जा सकते हैं जिससे पेड़ों की टहनियां तेजी से हिलती नजर आ रही हैं। वहीं सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी पानी की चपेट में आने से तैरती नजर आ रही हैं। खबर है कि भारी बारिश के कारण ही चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे एवं सबवे में पानी भर गया है जिससे सभी फ्लाईट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं और साथ ही कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इंडिया टेक और इंफ्रा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो जारी कर लोगों से सुरक्षित रुप से घरों में रहने की अपील की गई है।

मिचौंग को लेकर सतर्क हुआ शासन

तमिलनाडु सरकार राज्य के चेन्नई के साथ मछलीपट्टनम, बापटला, पुडुचेरी व नेल्लोर जैसे शहर में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार शासन की ओर से इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कई तरह के इंतेजाम किए गए हैं। इसके तहत आपदा मोचन बल की 350 सदस्यों की 14 टीमों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 225 कर्मियों की 9 टीमों की तैनाती की गई है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए राहत कैंप भी बनाए जाने की खबर है जिससे इस आपदा का प्रभाव कम किया जा सके। सरकार ने स्कूलों व दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिए हैं और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है जिससे लोग इस चक्रवाती तूफान की चपेट मे आने से बच सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026