---Advertisement---

DA Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेगा 18 महीने का बकाया DA एरियर, जानें पूरी खबर

DA Arrears: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर के मुताबिक सरकार जल्द ही खाते में डीए एरियर का पैसा जमा कर सकती है। जिससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि कोरोना काल में कोविड-19 महमारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 3, 2024 10:33 अपराह्न

DA Arrears
Follow Us
---Advertisement---

DA Arrears: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर के मुताबिक सरकार जल्द ही खाते में डीए एरियर का पैसा जमा कर सकती है। जिससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि कोरोना काल में कोविड-19 महमारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 के 18 महीने के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर को निलंबित कर दिया गया था।

DA Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द मिलेगा बकाया डीए

DA Arrears
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

भारतीय प्रतीक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में कहा गया है कि कोविड महमारी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का रोका गया डीए अब वापस करना चाहिए। आपको बता दें कि ये बकाया 18 महीने के अवधि से संबंधित है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि सरकार आम चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का बकाया डीए खाते में जमा कर सकती है। बता दें कि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की गई है।

DA Arrears: कितने महीने का नही मिला डीए

कोविड-19 महमारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 के 18 महीने के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए को निलंबित कर दिया गया था। आपको बता दें कि वित्तीय तनाव के कारण ऐसा किया गया था।

7वां वेतन आयोग क्या है?

केंद्र सरकार का 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 में शुरू हुआ और आज तक सभी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के आधार पर वेतन, भत्ते और अन्य सरकारी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026