---Advertisement---

DA Hike: महंगाई भत्ते में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी! केंद्र सरकार जल्द सुना सकती है गुडन्यूज, जानें सबकुछ

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार जल्द खुशखबरी दे सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2026 5:51 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि हर साल जनवरी और जुलाई में केंद्र सरकार की तरफ से DA Hike किया जाता है। हालांकि अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी बीच ताजा AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे मौजूदा 60 प्रतिशत DA बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

63 प्रतिशत बढ़ सकता है डीए!

केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया था। अब जुलाई 2026 से अगली छमाही के लिए DA संशोधन होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अगर सरकार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो DA 63 Hike प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि इसे अभी सरकार की ओर से अंतिम रूप से घोषित नहीं किया गया है।

बता दें कि इससे करीब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। वहीं नए वेतन आयोग को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। कमेटी लगातार अलग-अलग राज्यों में बैठकें कर रही है।

कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा फायदा?

DA Hike का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹50,000 है, तो 60 प्रतिशत DA के हिसाब से उसे ₹30,000 DA मिलता है। 63 प्रतिशत DA होने पर यह रकम ₹31,500 हो जाएगी। यानी केवल ₹1,500 प्रति माह का अतिरिक्त बढ़ोतरी  होगी। हालांकि यह कैलकुलेशन पूरी तरह से वास्तविक वेतन वृद्धि कर्मचारी के बेसिक पे और अन्य लागू भत्तों पर निर्भर करेगा।

डीए की तरह केंद्रीय पेंशनर्स के लिए Dearness Relief (DR) में भी संशोधन होता है। इसलिए यदि जुलाई 2026 से DA को 63 प्रतिशत किया जाता है, तो पेंशनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026