---Advertisement---

DA Hike: केंद्र सरकार के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए में बढ़ोतरी का ऐलान, इस तारीख से मिलेगा लाभ

DA Hike: केंद्र सरकार ने CPSE के बोर्ड लेवल एक्जीक्यूटिव्स और सुपरवाइजर्स के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 14, 2023 12:12 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: केंद्र सरकार ने अपने एक वर्ग के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने सीपीएसई के अंतर्गत आने वाले पब्लिक इंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। विभाग द्वारा 7 जुलाई 2023 को जारी किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक, कर्मचारियों के महंगाई भत्तों में यह बढ़ोतरी 1992 के वेतनमान पर औद्योगिक महंगाई भत्ते के आधार पर की गई है।

बता दें कि उच्च मुद्रास्फीति के कारण लगातार बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए सरकार कर्मचारियों को डीए का भुगतान करती है। पब्लिक इंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी की नई दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हैं।

ये हैं DA की नई संसोधित दरें

नई दरों के मुताबिक, 3,500 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 701.9 फीसदी यानी 15,428 रुपये होगा। वहीं 3,501 रुपये से 6,500 रुपये प्रति माह के बीच बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 526.4 फीसदी होगा, जो न्यूनतम 24,567 रुपये होगा। 6,500 रुपये से अधिक और 9,500 रुपये तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता दर वेतन का 421.1 फीसदी होगी, जो न्यूनतम 34,216 रुपये होगा।

1 जुलाई से लागू मानी जाएगी नई दरें

इस बढ़ोतरी के बाद अगर डीए की रकम 50 पैसे से ऊपर जाएगी तो उसे 1 रुपया माना जाएगा और इससे कम रहने पर जीरो माना जाएगा। इस हम इस तरह समझ सकते हैं कि अगर DA 150.75 रुपये है तो उसे 151 रुपये माना जाएगा और 150.45 रुपये है तो उसे 150 ही माना जाएगा। कर्मचारियों के लिए DA की नई दरें 1 जुलाई, 2023 से लागू होगी और पुराने सिस्‍टम के तहत हर प्‍वाइंट के लिए 2 रुपये माने जाएंगे। AICPI के एग्‍जीक्‍यूटिव के लिए 16215.75 रुपये का डीए दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026