---Advertisement---

Delhi में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, जानें पूरा मामला

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में पार्किंग को लेकर फायरिंग होने का मामला आया है, बताया जा रहा है कि मामला न्यू उस्मानपुर इलाके का है जहां पहले पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ और उसके बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया। तभी किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 31, 2023 6:16 अपराह्न | Updated: मार्च 31, 2023 5:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में पार्किंग को लेकर फायरिंग होने का मामला आया है, बताया जा रहा है कि मामला न्यू उस्मानपुर इलाके का है जहां पहले पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ और उसके बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया। तभी किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्डेड वीडियो में जहां एक आरोपी सरेआम हथियार निकालकर सीधी फायरिंग कर रहा है। समझ आ रहा है कि किस तरह की फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली में दिनदहाड़े पार्किंग को लेकर गोलियां चलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है सोमवार दोपहर की घटना है जिसका वीडियो 1 मिनट 22 सेकेंड का है। जिसमें पहले एक पक्ष बन्दूक निकालकर फायर करता है उसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आकर गोलियां चलाने लगता है। चार गोलियां एक के बाद एक फायर की जाती है और मारो मारो की आवाजें पीछे सुनाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के CM Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी पर हरकत में आई पुलिस, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी

4-5 दिन पहले हुआ था आपसी झगड़ा

पुलिस के मुताबिक फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।जिसके आधार पर पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया था और सूचना प्राप्त होते ही एक टीम ने गोलीबारी की जगह पर पहुंचकर तुरंत जांच की । जांच में पता चला कि 4-5 दिन पहले मुनव्वर और सलमान नाम के व्यक्ति के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा उस समय तो शांत हो गया था। किंतु सोमवार को दोनों के बीच पार्किंग को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। सलमान और उसमें पारिवारिक सदस्यों ने मुनव्वर के डराने के लिए हवा में गोलियां चला दीं।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार वीडियो को आधार मानकर केस रजिस्टर कर मुख्य आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की एक टीम उनके पीछे लगी है जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः इस Republic Day में कर्तव्यपथ पर बना इतिहास, पहली बार महिलाओं ने भरी उड़ान, देख रहा सारा जहान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026