---Advertisement---

Delhi Dengue : डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर केजरीवाल सरकार ने कसी कमर, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Delhi Dengue : डेंगू के बढ़ते मामले के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों को निर्देश जारी किया है। मंत्री ने सभी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ मामले की समीक्षा की। साथ ही सभी अस्पतालों में पांच फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया। साथ ही ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 3:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dengue : डेंगू के बढ़ते मामले के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों को निर्देश जारी किया है। मंत्री ने सभी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ मामले की समीक्षा की। साथ ही सभी अस्पतालों में पांच फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट को आठ घंटे के भीतर देने का आदेश दिया। वहीं डेंगू  के हर मरीज की पहचान के लिए कोरोना की तरह रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पोर्टल पर ऑनलाइन मरीजों का आंकड़ा जारी किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा बैठक

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के बाद सभी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि डेंगू के मामले फिलहाल काबू में हैं। बावजूद मंत्री ने सभी अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किया। मंत्री ने कहा कि कोरोना की तरह डेंगू से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में 5 फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित रखा जाए। वहीं भविष्य में किसी प्रकार की कोई आपदा जैसे हालात होती है तो आसानी से निपटा जा सके। इसके अलावा हरेक बुखार के मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट 6 से 8 घंटे के भीतर देने का निर्देश दिया ।

डेंगू मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अस्पतालों में आने वाले डेंगू के मरीजों की रोजाना की जानकारी अपलोड की जाएगी। ताकि सटीक आंकड़े से बीमारी की समीक्षा करने में मदद मिल सके।

अलग होगा डेंगू मरीजों के वार्ड  

मंत्री ने अस्पतालों के अधिकारियों को अपने-अपने अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया। जिससे अस्पताल में अन्य मरीज डेंगू के चपेट में आने से बचे सकें । वहीं वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की खास तौर पर तैनात करने का भी निर्देश दिया। ताकि डेंगू के मरीजों को सही वक्त पर  समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके। डेंगू से लोगों के बचाने के लिए बेड के चारों तरफ मच्छरदानी भी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026