---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुए 25 करोड़ की चोरी के मामले को सुलझाया, भारी मात्रा में बरामद हुआ सोना

Delhi News: द‍िल्‍ली पुलिस ने भोगल में 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानाकरी के अनुसार इस मामले में लोकेश और अजय नामक शातिर चोरों की गिरफ्तारी हुई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: द‍िल्‍ली पुलिस ने भोगल में 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानाकरी के अनुसार इस मामले में लोकेश और अजय नामक शातिर चोरों की गिरफ्तारी हुई है। इन्हें छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके से गिरफ्तार किया गया है और अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं इसके साथ ही पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 20 किलो सोना व भारी मात्रा में नगदी के बरामद होने की खबर है। कहा जा रहा है कि ये सब माल दिल्ली के भोगल में हुई चोरी का हो सकता है। हालाकि प्रशासन ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

बता दें कि भोगल में एक ज्वेलरी की दुकान से दीवार तोड़कर करीब 25 करोड़ रुपये के गहने चुराए गए थे।चोरों द्वारा अपनाए गए तरीकों को देखकर प्रशासन की टीम भी दंग रह गई थी। ऐसे में जब आरोपियों को पकड़े जाने की खबर सामने आई है तो इसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रुप में देखा जा रहा है।

लगातार सक्रिय रहा प्रशासन

बता दें कि भोगल में हुए इस चोरी कांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय था और इस क्रम में अपने इनपुट के आधार पर आरोपियों को खोज रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों का पता ट्रेस करके निकाला और उन्हें पकड़ने निकल पड़ी। अब आरोपी लोकेश और अजय को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया जाएगा।

शोरुम मालिक का दावा

ज्वेलरी के जिस शोरुम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया उसको लेकर शोरुम के मालिक संजीव जैन ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि जब उन्होंने मंगलवार को दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने देखा कि दुकान से सब कुछ लूट लिया गया था। इस दौरान उन्होंने अनुमान लगाते हुए दावा किया कि दुकान में लगभग 25 करोड़ रुपये के गहने थे जिनको चोरों द्वारा लूटा गया। वहीं इस दौरान ये भी पाया गया कि दुकान के सभी सीसीटीवी को तोड़ दिया गया था। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस की टीम लगातार सक्रिय नजर आई और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Leave a Comment