---Advertisement---

Delhi News: DCW के नोटिस के बाद पकड़ा गया रेप आरोपी, स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी 

दुष्कर्म मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है, 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। बता दें कि पुलिस विभाग की तरफ से यह कार्रवाई दिल्ली महिला आयोग की तरफ से दी गई नोटिस के तर्ज पर की गयी थी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 24, 2023 6:48 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, दिल्ली महिला आयोग की तरफ से भेजी गई पुलिस को नोटिस पर पुलिसिया विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तारत कर लिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने खुद दी है। 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक 13 साल की एक बच्ची को कुछ लोग 21 जुलाई को अगवा कर लिया। ऐसे में जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी माँ ने दिल्ली महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। इस पर आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को इस बात (अवगत) के लिए नोटिस भेजा। ऐसे में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिली है। बहरहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बड़ी जानकारी दी है आइए जानते हैं।  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी 

बता दें कि इस मामले पर गिरफ्तारी के बाद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने ट्वीट में लिखा “हमने 13 साल की लड़की को रेस्क्यू करवाया जिसे दिल्ली से 21 जुलाई को उठा ले गये थे। उसकी माँ 18 अगस्त को DCW आयी। हमने तुरंत पुलिस को नोटिस किया। अगले दिन ही लड़की लखीमपुर खेड़ी से मिल गई। उसका रेप भी किया गया। 1 अरेस्ट हुआ है पर पुलिस को सबको अरेस्ट करने के लिए नोटिस किया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026