---Advertisement---

Delhi News: सनकी आशिक की करतूत, कैब में चाकू से ताबड़तोड़ हमले के बाद युवती की हालत बेहद गंभीर; जानें पूरा घटनाक्रम

Delhi News: दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एक तरफा प्यार में खौफनाक वारदात सामने आई है। मनचले युवक ने 23 साल की युक्ति पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिसकी वजह से युवती की हालात काफी ज्यादा गंभीर है, क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं। मनचले युवक ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 13, 2023 7:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एक तरफा प्यार में खौफनाक वारदात सामने आई है। मनचले युवक ने 23 साल की युक्ति पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिसकी वजह से युवती की हालात काफी ज्यादा गंभीर है, क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।


मनचले युवक ने युवती पर किया चाकू से वार


अक्सर हमने ऐसी कहानी पढ़ी है या फिर सुनी है कि एक तरफा प्यार में लोग अपनी जान दे देते हैं। लेकिन जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें एक तरफा प्यार ने जान दी नहीं बल्कि जान लेने की कोशिश की। जी हां दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एक तरफा प्यार की खौफनाक वारदात सामने आई है। मनचले युवक ने 23 साल की युवती पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। युवक ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब युवती पहले से बुक कब में बैठने जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का नाम प्राची है, जोकि एक एमएनसी में रिक्रूटर के काम करने वाली थी। एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने पीड़िता पर एक नहीं दो नहीं, बल्कि 13 बार ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। जिसके बाद अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


जेब से चाकू निकालकर लड़की पर किए ताबड़तोड़ वार


डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गौरव पाल ने सुबह करीब 8 बजे प्राची से बात की थी। प्राची ने उसे बताया था कि वह ऑफिस आ चुकी है। उसने गौरव को यह भी कहा था कि वह 6- 6:30 तक ही निकल जाती है। इसके बाद उसने गौरव का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। गौरव ने प्राची से 10-12 दिन पहले मुलाकात भी की थी। लेकिन प्राची उससे बातचीत में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। गाजियाबाद में रहने वाला गौरव गुरुगुवार को प्राची से मिलने के लिए सुबह करीब 5:30 बजे ही उसके घर के पास आकर खड़ा हो गया।

लड़की की मां शकुंतला मलिक ने कहा कि जब बेटी नमस्ते करती हुई घर से सुबह वर्कशॉप के लिए निकली तो वह सो ही रही थीं। डीसीपी के मुताबिक, पाल ने प्राची से बात करने की कोशिश की और उसे काम पर छोड़ने की पेशकश भी की। लेकिन प्राची ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। आगे अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों में बहस हुई और प्राची ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गौरव ने लड़का का फोन छीन लिया, जैसे ही उसने फोन छीना तो प्राची चिल्लाने लगी, और कैब में जाकर बैठ गई। तभी गौरव उसका पीछा करते हुए कैब तक आया और जेब से चाकू निकालकर लड़की पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।


परिजनों ने बताई पूरी कहानी


पीड़िता के चाचा मनोज कुमार का कहना है कि गौरव पाल करीब दो साल से उसका पीछा कर रहा था। वह हर जगह उसके पीछे पहुंच जाता था और शादी के लिए दबाव डालता था। उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने हमने साकेत पुलिस थाने में ऑनलाइन केस दर्ज कराया था, क्योंकि यह डर था कि वह उसके साथ कुछ कर सकता है।’ कुमार नेबताया कि पाल ने बहुत क्रूरता के साथ वार किए और प्राची की हालत नाजुक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

Leave a Comment