DNP India Hindi

Criminal Defamation Case: CM अशोक गहलोत के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट, 1 जून को सुनवाई

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Criminal Defamation Case: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपने रिपोर्ट दाखिल किया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार भी कर लिया है। अब 1 जून को मामले की सुनवाई होगी।

रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट यह तय करेगा कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मानहानि की शिकायत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी किया जाए या नहीं। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करें।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘इनका खेल खत्म, अब नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version