Patna Viral Video: राजधानी पटना एक खौफनाक आपराधिक वारदात से हिल गई है। सोशल मीडिया पर पटना से जुड़ा एक वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियों में है। पटना वायरल वीडियो में एक 26 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े आपराधिक वारदात अंजाम देते देखा जा सकता है। पटना के बंगाली टोला मोड़ पर युवक आता है और चाकू से गोद-गोदकर अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग मामा मोहम्मद रईस को मौत के घाट उतार देता है। युवक की पहचान मोहम्मद अयाज के रूप में हुई है। इस घटना से जुड़ा वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियां भी बटोर रहा है। पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनदहाड़े खौफनाक आपराधिक वारदात को दिया अंजाम – Patna Viral Video
बीच सड़क बगैर किसी डर के 26 वर्षीय मोहम्मद अयाज ने अपने ही मामा को मौत के घाट उतार दिया है। पटना शहर के बंगाली टोला मोड़ पर हुई इस घटना से जुड़ा वायरल वीडियो आरजेडी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।
Trigger Warning
यही है नीतीश के निर्लज्ज चाटुकारों का “सपनों का बिहार”!
हर रोज हर गाँव गली हत्या, हर शहर मोहल्ले में बलात्कार!
सोई नाकारी @bihar_police , बेफ़िक्र भ्रष्ट भाजपा नीतीश सरकार!पटना में खुलेआम हत्या! हत्यारे को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं! भागने की कोई जल्दबाजी… pic.twitter.com/AIqQEI3lmW
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 12, 2026
वायरल वीडियो में युवक पहले धीरे-धीरे पीछे चलता है। औचक वो अपने मामा के पास पहुंचकर सीधा चाकू से वार कर देता है। भांजे की वार से घायल मामा जमीन पर गिर जाते हैं जिसके बाद एक के बाद एक कई बार चाकू से हमला कर मोहम्मद अयाज अपने बुजुर्ग मामा को मौत के घाट उतार देता है। पटना वायरल वीडियो में नजर आ रहा प्रकरण ऐसा है कि इसे देख लोगों का मन विचलित हो सकता है।
मामले की गंभीरता को देख पटना पुलिस का त्वरित एक्शन!
बंगाली टोला मोड़ पर हुई हत्या से जुड़े प्रकरण की गंभीरता को देख पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
#PatnaPolice की त्वरित कार्रवाई : महज 02 घंटे में हत्या कांड का सफल उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
आज दिनांक 12.02.2026 को #चौक थानांतर्गत बंगाली टोला मोड़ पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर… pic.twitter.com/blWD7dJOSS
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) February 12, 2026
पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पटना शहर के एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद कारण है। मोहम्मद अयाज ने अपने मामा को विवाद के कारण मौत के घाट उतारा है। अभियुक्त मोहम्मद अयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई को रफ्तार दे रही है। प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रयासरत है।
