Arun Jaitley Stadium: अगर आप भी की क्रिकेट प्रेमी हैं और स्टेडियम जाकर मैच देखते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वेंडर कप में बची हुई जूठी कोल्ड ड्रिक्स को बोतल में भर रहा है। ये घटना दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बताई जा रही है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है। जिसके तहत दोनों देशों में मैच होने हैं। ये वीडियो इसी दौ रान के एक मैच का है।
Arun Jaitley Stadium में जूठी कोल्ड ड्रिंक्स का कांड वायरल
न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार 10 फरवरी को स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला गया। मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते समय किसी दर्शक ने जूठी कोल्ड ड्रिक्स को बोतल में भरते कर्मचारियों के वीडियो को बनाया है।
इस घटना को देख लोगों को गुस्सा आ गया है। वेंडर के द्वारा की जा रही हरकत को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि, ये दर्शकों को पिलाने की तैयारी चल रही है। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम पर कपों से बची हुई थम्स अप सोडा को इकट्ठा करके खाली छोटी प्लास्टिक की बोतलों में वापस डालते हुए कर्मचारी छाए हुए हैं। भारत में चल रहे इंटरनेशनल मैच को देखने विदेशी मेहमान भी आए हुए हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया यूजर्स इस शर्मनाक बताते हुए इज्जत पर काला धब्बा बता रहे हैं।
ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हुई शर्मनाक घटना
अरुण जेटली स्टेडियम में घटि इस घटना पर अभी तक आधिकारिक रुप से स्टेडियम या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन इस शर्मनाक घटना पर यूजर्स लगातार एक्शन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि, स्टेडियम अधिकारियों, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ और कोका-कोला इंडिया से जांच की मांग की है। इस घटना ने दर्शकों की हेल्थ और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
