---Advertisement---

Delhi School News: बड़ी खबर! दिल्ली में इतने तारीख से खुलेंगे स्कूल, टाइमिंग में बदलाव; जानें डिटेल

Delhi School News: दिल्ली में कल यानि (सोमवार) से स्कूल खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2024 4:32 अपराह्न | Updated: जनवरी 14, 2024 6:23 अपराह्न

Delhi School News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi School News: दिल्ली में कल यानि (सोमवार) से स्कूल खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए है। शिक्षा निदेशालय ने अपने आदेश में सोमवार से केजी, नर्सरी, और प्राइमरी समेत सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का आदेश दिया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद शुरू करने का आदेश दिया गया है। वहीं शाम 5 बजे के बाद क्लासेज नहीं होंगी।

दिल्ली में 15 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि यह निर्देशित किया जाता है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी छात्र (15/01/2024) सोमवार से अपने संबंधित स्कूलों में फिजिकल मोड में वापस कक्षाओं में शामिल होंगे। इसमे नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाएं भी शामिल है। वहीं सभी शैक्षणिक और गैर शिक्षण कर्मचारियों को सोमवार से हमेशा की तरह ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से 1 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। वहीं ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 5वी तक शीतकालीन अवकाश को 13 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था।

दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी

राजधानी दिल्ली में ठंड और घने कोहरे का कोहराम जारी है। दिल्ली ठंड और कोहरे के मामले में लगातार नए रिकार्ड बना रही है। वहीं रविवार को राजधानी के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। हालांकि इसी बीच शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी से सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। आपको बताते चले की विभाग की तरफ से समय में बदलाव किए गए है। जारी निर्देश के अनुसार सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद शुरू करने का आदेश दिया गया है। वहीं शाम 5 बजे के बाद क्लासेज नहीं होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026