---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, इन राज्यों में बारिश के आसाार

Delhi Weather Update: दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 1, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान ठंड बढ़ने और कोहरा होने की संभावना है। वहीं दिल्ली (Delhi Weather) के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। जिससे दिल्लीवासियों को अभी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में अगले चार दिनों में बारिश होने के आसार बन रहे है।

Delhi Weather Update: इन राज्यों में भारी बर्फबारी


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर घने कोहरे ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है. वहीं सर्दी भी कम सितम नहीं ढहा रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के नजारे देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इन दोनों राज्यों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.


Delhi Weather Update: यहां है बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली (Delhi Weather) तथा उत्तर प्रदेश में सुबह के समय बहुत घना कोहरा हो सकता है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026