---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: हिमाचल समेत इन इलाकों में गिरेगी ताजा बर्फ, IMD ने हरियाण पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट किया जारी, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम; जानें डिटेल

Aaj Ka Mausam: आने वाले दिनों में अगर आप भी पहाड़ों में घूमने की सोच रहे है तो यह घूमने का बिल्कुल सही समय है। दरअसल हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाकों में विभाग ने आज ताजा बर्फबारी की उम्मीद जताई है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर भारत के कई राज्यों ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 23, 2024 1:03 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: आने वाले दिनों में अगर आप भी पहाड़ों में घूमने की सोच रहे है तो यह घूमने का बिल्कुल सही समय है। दरअसल हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाकों में विभाग ने आज ताजा बर्फबारी की उम्मीद जताई है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अच्छी खासी ठंड शुरू हो गई है। आलम यह है कि लोग जैकटे पहनकर घर से बाहर निकल रहे है। इसी बीच IMD ने पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कैसे रहेगा Aaj Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश समेत इन इलाकों में हो सकती है ताजा बर्फबारी

IMD के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ों पर मौसम और खुशनुमा होने वाला है। कश्मीर घाटी में तो तापमान शून्य पहुंच गया है। वहीं विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल में ताजा बर्फबारी हो सकती है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में कश्मीर में ताजा बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद पहाड़ों और कुछ मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई थी। वहीं माना जा रहा है कि अगर पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं Aaj Ka Mausam की बात करें तो आज कई इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam

बताते चले कि हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच आईएमडी ने आज के मौसम के लिए दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 22-24 नवंबर के बीच देर रात/सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बता दें कि इस दौरान विजिबिलिटी कम हो जाती है जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।

दिल्ली और चंडीगढ़ में कोहरे मचाएगा कोहराम

दिल्ली में हर दिन ठंड में इजाफा हो रहा है, जिसके बाद दिल्लीवासियों ने न चाहते हुए भी ठंड के कपड़े बाहर निकालने लगे है। वहीं विभाग ने Aaj Ka Mausam का जिक्र करते हुए दिल्ली में आज का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताय है।

चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 22-24 नवंबर के बीच देर रात/सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में लगभग यही स्थिति बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026