---Advertisement---

Aam Aadmi Party: दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट जारी, मुकेश अहलावत, सौरभ भारद्वाज समेत 5 मंत्री लेंगे शपथ, एक नया चेहरा शामिल; जानें डिटेल

Aam Aadmi Party: आप नेता आतिशी को विधायक दल का नेता चुने जानें के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों का तस्वीर भी साफ हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2024 2:23 अपराह्न

Aam Aadmi Party
Follow Us
---Advertisement---

Aam Aadmi Party: आतिशी को विधायक दल का नेता चुने जानें के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों का तस्वीर भी साफ हो गई है। बता दें कि 17 सितंबर को आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। मालूम हो कि 15 सितंबर को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और 17 सितंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंप दिया था। वहीं Aam Aadmi Party ने कैबिनेट मंत्रियों की भी लिस्ट जारी कर दी है।

21 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

आपको बता दें कि विधायक दल की नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वहीं शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय में होगा।

हालांकि अगर आम आदमी पार्टी शपथ समारोह कही और भी करवाने का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह होंगे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री

बता दें कि Aam Aadmi Party ने कैबिनेट मंत्रियों के नाम जारी करते हुए लिखा कि “सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक मुकेश अहलावत दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। आप विधायक सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन फिर से दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे”।

कैबिनेट मंत्रियों में एक नया चेहरा

बता दें कि 21 सितंबर आप नेता मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बनेंगे। मालूम हो कि मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, अहलावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम चंदर चावरिया को 48052 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार सीट जीती थी। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन दुबारा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026